भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया

President Election Result

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं. उन्हें कुल 64.03 प्रतिशत वोट मिले, 

जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 35.97 प्रतिशत वोट ही मिले.

अब वे 25 जुलाई को बतौर राष्ट्रपति शपथ लेंगी. चुनाव में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा,  " द्रौपदी मुर्मू एक असाधारण विधायक और मंत्री रही हैं.

झारखंड के राज्‍यपाल के तौर पर उनका बेहतरीन कार्यकाल रहा है. मुझे यकीन है कि वे उत्‍कृष्‍ट राष्‍ट्रपति साबित होंगी,

जो आगे बढ़कर नेतृत्‍व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी."

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कैबिनेट के वरिष्‍ठ सदस्‍य और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने             द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी.  

President Election Result

राष्‍ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्‍मीदवार रहे यशवंत सिन्‍हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी. सिन्‍हा ने कहा, 

"मैं राष्ट्रपति चुनाव  में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं.

मुझे उम्‍मीद है और वास्‍तव में हर भारतीय को उम्‍मीद है कि देश के 15वें राष्‍ट्रपति के तौर पर वे बिना किसी डर और पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी."

राष्ट्रपति पद की दौड़ में विजेता बनकर उभरी ‘‘ओडिशा की बेटी'' द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर समेत पूरे राज्य में जश्न का माहौल है.

DRAUPADI MURMU

जानिए कैसे द्रौपदी मुर्मू के जीवन की शुरुआत हुई और कैसे लाखो मुसिबतों के बाद भी वो  भारत की इतिहास की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी बनी।