भारत के वीर ऐप: शहीदों के योगदान को याद करने और समर्थन करने का एक सरल तरीका

भारत के वीर ऐप (की शुरुआत, उपयोग, लाभ, उद्देश्य faqs)

आज हम ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में कम से कम हर भारत वासी को तो पता होना ही चाहिए। Fogmac की इस पोस्ट में हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे ऐप के बारे मे जो हमारे शहीद भारतीय आर्मी के परिवार वालों की मदद करने के लिए बनाया गया है तो चलिए अब जानते हैं कि इस ऐप से कैसे और क्या मदद कर सकते है हम Indian Army की

“भारत के वीर” एक ऐसा मोबाइल ऐप है जो हमे देश के उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार की मदद करने का अवसर देता है जिन्होंने बॉर्डर पर या फिर हमारे देश में हमारी सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए है। यह ऐप पूरी तरह से भारतीय सुरक्षा बलों में शहीद होने वाले वीरों को समर्पित है और उनके साहसिक कथाओं को बताता है। इस ऐप के माध्यम से, भारत के लोग अपने वीर शहीदों के साथ जुड़ सकते हैं और उनके दिए गए योगदान को याद कर सकते हैं और उनके परिवारों को समर्थन दे सकते हैं।

भारत के वीर ऐप की शुरुआत कैसे हुई 

भारत के वीर ऐप की शुरुआत 2017 में गृह मंत्रालय और अभिनेता अक्षय कुमार ने मिलकर की थी। इसका उद्देश्य शहीद सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं।

शुरुआत

  • पहल: अभिनेता अक्षय कुमार ने 2017 में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके की और शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करने के लिए एक ऐप बनाने का प्रस्ताव रखा।
  • लॉन्च: ऐप को 14 अगस्त 2017 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था।

ऐप का उपयोग कैसे करें?

भारत के वीर ऐप का उपयोग करना काफी आसान है। इसे Google Play Store या Apple App Store से install कर सकते हैं। ऐप install करने के बाद, आप उन शहीद सैनिकों की सूची देख सकते हैं जिन्होंने देश की सेवा में अपना बलिदान दिया है। आप उनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें उनका नाम, रैंक, बलिदान की तिथि और उनके परिवार के बारे में जानकारी शामिल होगी।

यहां सबसे जरूरी बात यह है कि ऐप आपको सीधे शहीदों के परिवारों की मदद करने की अनुमति देता है। आप “भारत के वीर” कोष में दान कर सकते हैं, जो सीधे शहीदों के परिवारों के बैंक खातों में जाता है। आप अपनी इच्छानुसार कोई भी राशि दान कर सकते हैं, अधिकतम राशि ₹15 लाख तक हैं।

भारत के वीर ऐप के फायदे

  • वीरों को श्रद्धांजलि: ये ऐप हमें उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का एक सुविधाजनक तरीका देता है, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
  • परिवारों की मदद: दान की गई राशि सीधे शहीदों के परिवारों के खाते में जाती है, जो उनके कठिन समय में उनकी आर्थिक मदद करती है।
  • पारदर्शिता: ऐप दान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाता है। जैसे कि आप देख सकते हैं कि आपका दान किसके पास जा रहा है।
  • सुविधा: ऐप का उपयोग करना आसान है और दान करने की प्रक्रिया सरल है। आप कहीं से भी, कभी भी दान कर सकते हैं।
  • जागरूकता: ऐप शहीद सैनिकों के परिवारों की जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है और मदद करने के लिए प्रेरित किया है।
  • दान: ऐप के माध्यम से अब तक 34 करोड़ रुपये से अधिक का दान और 10,000 से अधिक शहीद सैनिकों के परिवारों को इस ऐप के दान से लाभ मिला है।
  • सुरक्षा: ऐप सुरक्षित हैं और सभी दान लेनदेन सुरक्षित भुगतान गेटवे के माध्यम से किए जाते हैं।

ऐप के उद्देश्य

इस ऐप का मुख्य उद्देश्य शहीद सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता की प्राप्ति है और लोगों को इन परिवारों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

भारत के वीर ऐप एक सम्मानजनक पहल है। यह हमें अपने उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके परिवारों का समर्थन करने का अवसर प्रदान करता है। यदि आप उन बहादुरों का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा की है, तो आपको निश्चित रूपरूप से भारत के वीर ऐप डाउनलोड करना चाहिए और दान देना चाहिए।

निष्कर्ष

भारत के वीर ऐप एक ऐसा ऐप है जो शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह ऐप लोगों को इन परिवारों की मदद करने का एक आसान और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है।

FAQs

क्या यह दान आयकर में कटौती के लिए योग्य है?

जी हां, भारत के वीर ऐप के माध्यम से किया गया दान आयकर अधिनियम की धारा 80G के तहत कटौती के लिए योग्य है। आपको भुगतान के बाद दान की रसीद मिल जाएगी जिसे आप अपने कर रिटर्न के साथ जमा कर सकते हैं।

क्या ऐप सुरक्षित है?

हां, भारत के वीर ऐप सुरक्षित है। यह सरकार की पहल है और लेनदेन सुरक्षित भुगतान गेटवे के माध्यम से किए जाते हैं। आप दान देने में सहज महसूस कर सकते हैं।

अगर मुझे ऐप इस्तेमाल करने में कोई समस्या हो तो क्या करूं?

यदि आपको ऐप का उपयोग करने में कोई समस्या आती है, तो आप ऐप में उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या भारत सरकार के संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

क्या मैं किसी अन्य तरीके से शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद कर सकता हूं?

हां, आप भारत के वीर ऐप के अलावा अन्य संगठनों के माध्यम से भी शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद कर सकते हैं।

Leave a Comment