क्रिकेटर चेतन सकारिया जीवनी | Cricketer Chetan Sakariya Biography, Net Worth In Hindi

क्रिकेटर चेतन सकारिया का जीवन परिचय, व्यक्तिगत विवरणपरिवार, प्रारंभिक जीवन और शिक्षा, क्रिकेट करियर, नेट वर्थ, अज्ञात तथ्य (Cricketer Chetan Sakariya Biography, Personal Details, MRF Pace Foundation, Family, Early Life and Education,IPL Debu, Cricket Career, Net Worth, Unknown Facts)

हाय ! दोस्तों ये बायोग्राफी है क्रिकेटर चेतन सकारिया की इस में हमने इनके करियर, बचपन, शुरुआती जीवन करियर अदि के बारे में सबकुछ बताया है | तो क्रिकेटर चेतन सकारिया के जीवन के बारे में जानने पढ़ते रहिये इनकी बायोग्राफी हमे आशा है ये आपको पसंद आएगी |

Table of Contents

क्रिकेटर चेतन सकारिया की जीवनी (Cricketer Chetan Sakariya Biography)

चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर के राजकोट से 180 किलोमीटर दूर स्थित वेटर्ज नामक एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम कांजी भाई सकारिया है जो एक टैक्सी ड्राइवर थे। उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विद्या विहार हाई स्कूल से की। उनके परिवार में वित्तीय समस्याएं काफ़ी ज़्यादा थी जिसके चलते उनके पापा चाहते थे कि वो एक इंजीनियर बने, लेकिन चेतन सकारिया का मन हमेशा से क्रिकेट में था।
इसी के चलते, 9 मई 2021 को उनके पिता की कोरोना वायरस से मौत हो गई। चेतन ने अपने करियर की शुरुआत एक बल्लेबाज के रूप में की थी लेकिन बाद में एक तेज गेंदबाज के रूप में अपना करियर बनाया।

क्रिकेटर चेतन सकारिया प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

उनके घर की वित्तीय समस्याओं की वजह से उनके पिता इंजीनियर बनाना चाहते थे, जो की हर मां बाप की इच्छा होती है की उनके बच्चे ऐसी जिंदगी न काटे, जैसी उन्हों काटी हैं। उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ हो, लेकिन चेतन सकारिया ने सपनों कभी छोटे नहीं देखे, उने विश्वास था की एकदिन वो जरूर कुछ बड़ा करके दिखाएंगे
और आज वो एक तेज गेंदबाज हैं। चेतन को हमेशा क्रिकेट बहुत पसंद था, वो अपने स्कूल में टीम के साथ क्रिकेट खेलते थे। उनका स्कूल का नाम विद्या विहार हाई स्कूल था। चेतन स्टडी में भी काफ़ी अच्छे थे, लेकिन वित्तीय समस्याओं की वजह से उन 12वीं तक ही शिक्षा की हैं, उन्हे बचपन से क्रिकेट बहुत पसंद था लेकिन जब भी क्रिकेट का मैच था, वो क्रिकेट नहीं देख पाते, क्योंकि उनके घर पर टेलीविजन नहीं था। चेतन सकारिया क्रिकेट देखने के लिए या तो किसी दोस्त के घर पर जाते, या इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर से देखते हैं। चेतन की इस लगन को देख कर हम ये कह सकते हैं, की उन्हे क्रिकेट बेहद पसंद है।
उनकी ट्यूशन फीस और क्रिकेट ट्रेनिंग की फीस वो खुद कमाते। चेतन अपने मामा के यहाँ दैनिक रूप पर काम किया करते थे, इसके बदले उनके मामा उन्हे पैसे देते हैं, जिस से वो अपनी फीस भर पाते थे।

इस बीच, वह विभिन्न स्तरों पर क्रिकेट भी खेल रहे थे। एक दिन वह एक जिला टूर्नामेंट में अपनी स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे थे , जहाँ चेतन ने अपने शहर के एक प्रसिद्ध क्रिकेट Academy के कोच राजेंद्र गोयल का ध्यान आकर्षित किया। राजेंद्र गोयल को उनका क्रिकेट के तरफ जुनून देख कर काफी खुशी हुई। अपने क्रिकेट कौशल को बेहतर बनाने के लिए, वह बाद में उस अकादमी (academy) में शामिल हुए।

सौराष्ट्र जूनियर क्रिकेट टीम में, उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला, हालांकि, उन्हें 16 वीं सौराष्ट्र टीम के तहत खेलने का अवसर नहीं मिला लेकिन चेतन ने हार नहीं मानी। अंततः अपने प्रदर्शन में निरंतरता के कारण, उन्हें 19 वीं टीम के तहत सौराष्ट्र के लिए खेलने का मौका मिला। चेतन के पास अपने क्रिकेट के दिनों में, इतने पैसे भी नहीं थे कि वे एक जोड़ी जूते खरीद सकें, लेकिन वो कहते हैं ना,
“तू डर मत बस कड़ी मेहनत करता जा, मंजिल अपनी राह तेरी तरह जरूर मोड लेगी” ,
बस चेतन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, और उनके टीम के एक सदस्य ने उनको जूते खरीद कर दिए, जिन चेतन को जूते खरीद कर दिए उनका नाम शेल्डन जैक्सन है, इसी बीच दोनो में बहुत अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।

चेतन सकारिया का करियर (Cricketer Chetan Sakarya Beginning/Career)

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया की चेतन को क्रिकेट बहुत पसंद था, इसिलिए उन्होन क्रिकेट को ही अपने करियर के रूप में चुना। स्टार्टिंग में वो बैट्समैन, लेकिन धीरे-धीरे उन्हे पता लगा कि उनका करियर एक तेज गेंदबाज के रूप में है। उन्होन अपनी फिटनेस पर और अभ्यास पर पूरा ध्यान दिया, और देखते देखते वो आज सबसे तेज गेंदबाज बन चुके हैं।
चेतन सकारिया ने बड़ौदा के खिलाफ 22 फरवरी, 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी में पदार्पण किया। उस मैच में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए, उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी के बाद 73 रन पर दो विकेट लिए। उसी वर्ष 20 नवंबर 2018 को, उन्होंने सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला, जिसमें उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट और कर्नाटक के खिलाफ उस मैच में कुल 6 विकेट हासिल किए। अगले साल फरवरी के महीने में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पदार्पण किया जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया।

2017 में, वह तब एमआरएफ पेस फाउंडेशन MRF Pace Foundation में शामिल हो गए, जहां फाउंडेशन के निदेशक आस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ थे।
एमआरएफ पेस फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जहां चेतन ने कर्नाटक के खिलाफ एक मैच में 6 विकेट लेकर कुल 18 विकेट लिए। 2021 में, उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए टी 20 खेलने का भी मौका मिला, जहाँ उन्होंने 21 फरवरी 2019 को टी 20 में पदार्पण किया।

Chetan-Sakariya-Biography-jeevani
Chetan Sakariya
अपने एक interview में, चेतन ने कहा

“मैंने कठोर परिश्रम किया और ग्लेन मैकग्राथ को मेरी गेंद की गति और प्राकृतिक स्विंग ने प्रभावित किया। उन्होंने मुझे बताया था कि अगर मैंने अपने एक्शन और स्वास्थ्य पर काम किया,

तो मैं अपनी गति में एक और 5kph जोड़ सकता हूं और एक 130kph गेंदबाज बन सकता हूं। मैकग्राथ ने कहा कि अगर मैं ऐसा करता हूं, तो मैं कम से कम रणजी ट्रॉफी के स्तर पर खेल सकता हूं।

MRF Pace Foundation क्या है ?

जिन्हे नहीं पता की एमआरएफ पेस फाउंडेशन क्या है, तो हम बताते हैं, ये एक ट्रेनिंग या कोचिंग है, जहां आपको तेज गेंदबाजी की ट्रेनिंग दी जाती है, ये कोचिंग क्लिनिक चेन्नई, भारत में स्थित है, इसकी स्थापना 1987 में एमआरएफ लिमिटेड द्वारा की गई थी पूर्व आस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज डेनिस लिली की मदद से। मुझे उम्मीद है कि आपको अब साफ हो गया होगा, की एमआरएफ पेस फाउंडेशन क्या है, और चेतन सकारिया ने उस कोचिंग में क्यों शामिल हो गए।

क्रिकेटर चेतन सकारिया आईपीएल डेब्यू (Cricketer Chetan Sakariya IPL Debu)

चेतन सकारिया के क्रिकेट के प्रति जुनून को एक बार फेमस एकेडमी के कोच राजेंद्र गोयल को आकर्षित किया था, लेकिन इस बार उनके इस अंदाज ने आईपीएल की टीम को भी आकर्षित किया, उन्हे राजस्थान रॉयल्स ने ₹ 1.4 करोड़ में खरिदा। चेतन सकारिया ने 12 April 2021 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेला, पंजाब किंग्स के विरुद्ध अपना IPL डेब्यू किया, और अपने पहले ही मैच में ३ विकेट लेकर शानदार करियर की शुरुवात की।साल 2022 में चेतन सकारिया आईपीएल में दिल्ली डेविल्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं, क्रिकेटर चेतन सकारिया को टीम दिल्ली ने 4.20 करोड़ में खरीदा है।

क्रिकेटर चेतन सकारिया का परिवार ( Cricketer Chetan Sakariya Family/Relations)

चेतन सकारिया के पिता, जिन्का नाम कांजी भाई सकारिया हैं। इनकी माता का नाम वर्षाबेन सकारिया हैं। इनकी बहन हैं जिनका नाम जिग्नाशा सकारिया है। इनका एक छोटा भाई भी था, जिस का नाम राहुल सकारिया था। चेतन की अभी शादी नहीं हुई है, ये अभी अविवाहित हैं, और इनकी गर्लफ्रेंड की हमारे पास कोई अपडेट नहीं है। आपने ऊपर नोटिस किया होगा की हमने उनके भाई के लिए (था) इस्तेमाल किया, वो इस लिए क्योंकि चेतन के छोटे भाई ने सुसाइड कर लिया था। आपको नीचे हम बताएंगे कि कब और कैसे।

पिताकांजी भाई सकारिया
मातावर्षाबेन सकारिया
बहनजिग्नाशा सकारिया
भाईराहुल सकारिया

क्रिकेटर चेतन सकारिया के छोटे भाई सुसाइड कहानी (Cricketer Chetan’S Brother Suicide Story)

आपको बता दे चेतन सकारिया के एक छोटे भाई थे, जिन का नाम राहुल सकारिया था। राहुल सकारिया ने 2021 में सुसाइड किया था और उसकी पूरी वजह क्या है इसके बारे में हमें मालुम नहीं चल पाया है लेकिन, जब राहुल ने आत्महत्या की थी तब चेतन सकारिया 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम सौराष्ट्र के लिए खेल रहे थे, चेतन के परिवार वाले काफ़ी ज़्यादा तनाव में थे, जब उनके छोटे बेटे ने आत्महत्या की लेकिन परिवार ने चेतन को इस बारे में 10 दिन तक चेतन से छुपाया। क्यूंकि वो नहीं चाहते थे की इस बात का असर चेतन के करियर या क्रिकेट लाइफ में पड़े, वो चाहते की चेतन जिस इरादे के साथ गए हैं उसे पूरा करके आए। जैसा हमने आपको बताया चेतन उस समय मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम सौराष्ट्र के लिए खेल रहे थे,
तो अगर चेतन को उस समय अपने भाई की सुसाइड खबर के बारे में पता लगता है तो वो शायद नहीं खेल पाते, या मन लगाकर नहीं खेलते। इस्लिये चेतन के परिवार ने उन्हे इस बात से बेखबर रखा, और चेतन जब मैच खेल कर वापस लौटते और उन्हे अपने भाई की आत्महत्या के बारे में पता लगा वो बहुत ही ज्यादा दुखी हो गए थे, और चेतन ने बहुत समय तक अपनी फैमिली से बात नहीं की थी। और हमें पता लगा है की साल 2021 में ही चेतन ने अपने पिता को भी खो दिया था, कोरोनावायरस महामारी की वजह से उनके पिता की भी मौत हो गई थी।
चेतन के पिता कांजी भाई सकारिया जो एक टेंपो ड्राइवर थे, उनकी मौत कोरोना की वजह से हुई थी।

क्रिकेटर चेतन सकारिया व्यक्तिगत विवरण

वास्तविक नामChetan Sakariya
निक नामचीता
व्यवसायक्रिकेटर (गेंदबाज)
जन्म की तारीख28 फरवरी 1998
जन्म का दिन शनिवार
उम्र24 वर्ष (2022 में)
जन्मस्थल वर्त्ज, भावनगर, गुजरात, भारत
गृहनगर वर्त्ज, भावनगर, गुजरात, भारत
वर्तमान पता अहमदाबाद, गुजरात, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू धर्म
जातिज्ञात नहीं है
राशिमीन राशि
भूमिकागेंदबाज

चेतन सकारिया अपनी सेहत को लेकर काफ़ी गंभीर रहते हैं, वो रोज़ सुबह ध्यान, व्यायाम करते हैं।इसके साथ ही वो क्रिकेट की अभ्यास के लिए घंटो मैदान में प्रैक्टिस करते रहते हैं और खाने पीने का भी पूरा ध्यान देते हैं|

क्रिकेटर चेतन सकारिया शारीरिक विवरण

ऊंचाई सेंटीमीटर में173 सेमीमीटर में
वजन53 किग्रा
शरीर का मापन30-26-10
छाती आकार30
आंख का रंग गहरे भूरे रंग
बालों का रंग काला

क्रिकेटर चेतन सकारिया पसंदीदा वस्तु (Cricketer Chetan Sakariya Favourite Things) :-

चेतन सकारिया की पसंदीदा चीजों (Favourite things) की बात करें तो उनकी पसंदीदा अभिनेत्री (Actress) अनन्या पांडे है,
उनके पसंदीदा बल्लेबाज युवराज सिंह हैं। चेतन के पसंदीदा गेंदबाज जहीर खान ज़ुनेद खान और मिशेल स्टार्क हैं। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी जुनैद खान से बहुत कुछ सीखा है और जुनैद की तरह ही गेंदबाजी करते हैं, उनकी गेंदबाजी की नकल करते हैं।

उनके शौक में योग करना, तैराकी करना और अपने खाली समय में गाने सुनना शामिल हैं, इसके अलावा, वह उन फिल्मों के भी शौकीन हैं जिनमें उनकी पसंदीदा फिल्म तारे जमीं पर है। उन्हे संगीत सुनने का भी शॉक है।

पसंदीदा बल्लेबाजयुवराज सिंह
पसंदीदा गेंदबाजजहीर खान, जुनैद खान, मिशेल स्टार्क
पसंदीदा अभिनेत्रीअनन्या पांडे
पसंदीदा फिल्मतारे ज़मीन पर
पसंदीदा खेलक्रिकेट
पसंदीदा आईपीएल टीमराजस्थान रॉयल्स
शौक योग, गाना सुनना, तैरना

क्रिकेटर चेतन सकारिया अज्ञात तथ्य

  1. चेतन सकारिया को अपने शरीर पर अधिक काम करने के कारण उनके ग्लूट पर चोट लगने और पीठ पर स्ट्रेस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा और वह लगभग एक साल से बाहर थे।

FAQS

क्रिकेटर चेतन सकारिया ने किस कॉलेज में पढ़ाई की?

चेतन सकारिया ने पढाई सिर्फ 12वीं तक की है, क्रिकेटर चेतन के स्कूल का नाम विद्या विहार हाई स्कूल था।

चेतन सकारिया गर्लफ्रेंड का नाम?

क्रिकेटर चेतन सकारिया की कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं है मई 2022 तक।

क्रिकेटर चेतन सकारिया का घर कहां पर है?

क्रिकेटर चेतन सकारिया का घर गुजरात के भावनगर के राजकोट से 180 किलोमीटर दूर स्थित वेटर्ज नामक एक छोटे से गाँव में हैं।

क्रिकेटर चेतन सकारिया ने अब तक आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?

क्रिकेटर चेतन सकारिया ने साल 2021 में, जब वो राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम की तरफ से खेल रहे थे, चेतन ने आईपीएल में कुल 14 विकेट लिए और 2022 में अभी वो 2 मैच में 1 विकेट ही ले पाए हैं , 2022 में चेतन दिल्ली डेविल्स (DD) की तरफ से खेल रहे हैं।

चेतन सकारिया का धर्म कौन सा है?

क्रिकेटर चेतन सकारिया का हिंदू धर्म है।

क्रिकेटर चेतन सकारिया का जन्म कब और कहा हुआ था?

चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर के राजकोट से 180 किलोमीटर दूर स्थित वेटर्ज नामक एक छोटे से गाँव में हुआ था।

चेतन सकारिया की पत्नी का क्या नाम है?

क्रिकेटर चेतन सकारिया अभी अविवाहित है।

क्या K Tyagi और C Sakariya , सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है?

दोनों खिलाड़ी अच्छे हैं, दोनों भारतीय तेज गेंदबाज हैं, दोनों युवा खिलाड़ी हैं, कार्तिक त्यागी की उम्र 2022 तक 22 साल है, वह चेतन सकारिया की उम्र 24 साल है।

क्रिकेटर चेतन सकारिया की उम्र कितनी है?

क्रिकेटर चेतन सकारिया की उम्र 2022 तक 24 साल है।

क्रिकेटर चेतन सकारिया ने अब तक आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?

2021 – 426
2022 – 16
Cricketer Chetan Sakariya Total IPL Runs – 487 runs ( आईपीएल 2022 के बाद, ये अपडेट हो जायेगा )


Leave a Comment