भारत को मैडल दिलाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट | Indian Gold Medalist (CWG)List 2022

भारत के गोल्ड मैडलिस्ट (लिस्ट, नाम, पदक कब जीता, भारोत्तोलक, रेसलिंग, पैरा भारोत्तोलक) Gold Medalist of India (List, Name, Medal Won, Weightlifter, Wrestling, Para Weightlifter)

हैल्लो दोस्तों हम इस लेख की सहायता से लोगो को ये जानकारी देने वाले थे की 2022 में किन किन लोगो ने भारत को मैडल (स्वर्ण पदक) दिलाया हैं वो किस किस छेत्र के खिलाडी हैं आदि जानकारी उपलब्ध करने वाले है | इस लेख में कोई परेशानी हो या किसी को इस से दिक्क्त ना हो इसका हम पूरी तरह से ध्यान रखते है | 

गोल्ड मैडलिस्ट नाम (लिस्ट) 2022

एथलीट (Athlete)आयोजन (Event)     खेल (Sport)पदक जीता (Medal Won with Date)
सैखोम मीराबाई चानूWomen’s 49 kgWeightliftingGold (30 July)
जेरेमी लालरिननुंगाMen’s 67kgWeightliftingGold (31 July)
अचिंता शुलिMen’s 73WeightliftingGold (31 July)
रूपा/लवली/नयनमोनी/पिंकीFour Women’sLawn BowlsGold (2 Aug)
शरथ/हरमीत/साथियां/सानिलMen’s TeamTTGold (2 Aug)
सुधीरMen’s Heavy WeightPara-PowerliftingGold (4 Aug)
बजरंग पुनियाMen’s Freestyle 65kgWrestlingGold (5 Aug)
साक्षी मलिकWomen’s Freestyle 62kgWrestlingGold (5 Aug)
दीपक पुनियाMen’s Freestyle 86kgWrestlingGold (5 Aug)
लक्ष्य सेन _BadmintonGold
तेजस्विन शंकर
All Seven Asian Indian Platers in one fame

गोल्ड मैडलिस्ट सैखोम मीराबाई चानू (Weightlifter)

ओलंपिक्स के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने फिर से भारत का नाम रोशन किया है | कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने जीता, जिसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही हैं | 

सोशल मीडिया पर मीरा की एक तस्वीर वायरल हुई जिसे देखने के बाद हॉलीवुड फिल्म के सुपर हीरो ‘थॉर’ के एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) भी मीरा के फैन हो गए| वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए सुपर हीरो थॉर के एक्टर ने कहा कि चानू को सच में थॉर का हथौड़ा मिलना चाहिए | 

गोल्ड मैडलिस्ट जेरेमी लालरिननुंगा (Weightlifter)

जेरेमी लालरिननुंगा आइजोल, मिजोरम के एक भारतीय भारोत्तोलक (Weightlifting) हैं। उन्होंने ब्यूनस आयर्स में 2018 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने लड़कों के 62 किग्रा वर्ग भारोत्तोलन (Weightlifting) में 274 किग्रा स्नैच में 124 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 150 किग्रा का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। यह युवा ओलंपिक खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक था। जेरेमी ने एशियाई भारोत्तोलन (Weightlifting) चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2019 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में, लालरिनुंगा पुरुषों की 67 किग्रा स्पर्धा में 21 वें स्थान पर रही। हाल में ही 31 जुलाई को  67 किग्रा स्पर्धा में जेरेमी लालरिननुंगा ने  गोल्ड मेडल जीता है |

गोल्ड मैडलिस्ट अचिंता शुली (Weightlifter)

अचिंता शुली एक भारतीय भारोत्तोलक (Weightlifting) चैंपियन है जो 73 किलोग्राम भार वर्ग में अपना करती है। शुली ने 2021 जूनियर विश्व भारोत्तोलन (Weightlifting) चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और दो बार राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक (Gold Medal) विजेता हैं।

साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में, उन्होंने 313 किलोग्राम का खेलों का रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया है ।

गोल्ड मैडलिस्ट लवली चौबे, नयनमोनी साकिया, पिंकी, रूपा रानी तिर्की

लवली चौबे, नयनमोनी साकिया, पिंकी, रूपा रानी तिर्की ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एक ऐसे स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता है, जिसका नाम देश में कम ही लोगों ने सुना होगा | टीम इंडिया के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही, इस तरह के खेल के लिए बहुत बेहतरीन सुविधाएं भी नहीं हैं | लेकिन उसके बाद भी भारतीय महिलाओं ने जिस तरह कॉमनवेल्थ गेम्स में झंडा गाड़ा है, वह काबिल-ए-तारीफ हैं |  बर्मिंघम में तिरंगा लहराने वालीं ये चार महिलाये सोशल मीडिया पर  खूब शुर्खिया बटोर रही हैं |

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम (हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी, साथियान ज्ञानसेकरन और अचंता शरथ कमल) Gold Medalist (2018,2022)

भारतीय टेबल टेनिस ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में 2 अगस्त, मंगलवार को पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ अपना पदक खाता खोला। फाइनल में हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी, साथियान ज्ञानसेकरन और अचंता शरथ कमल की टीम ने सिंगापुर को लगातार 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। तब टीम में शरत कमल, एंथनी अमलराज, हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी और साथियान ज्ञानशेखरन शामिल थे।

गोल्ड मैडलिस्ट सुधीर चौधरी  (Powerlifter)

सुधीर ने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक  (Gold Medal) अपने नाम किया। यह भारतीय दल का 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया 6वां गोल्ड मेडल  (Gold Medal) और कुल 20वां पदक था।  सुधीर भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल  (Gold Medal) जीतने वाले पहले पैरा (Para) एथलीट बन गए हैं। उन्होंने पुरुषों के हैवीवेट (Para-Powerlifting)वर्ग में स्वर्ण पदक  (Gold Medal)अपने नाम किया। 

गोल्ड मैडलिस्ट बजरंग पूनिया (Wrestler)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पहलवान अपना कमाल दिखा रहे हैं |  भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने अपना कमाल दिखाते हुए रेसलिंग में पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया है | इससे पहले बजरंग 2018 में भी गोल्ड जीतने में कामयाब रहे थे | बजरंग के रेसलिंग में पहले गोल्ड के साथ ही भारत के अब कुल 6 गोल्ड मेडल (Gold Medal) हो चुके हैं

स्वर्ण पदक विजेता साक्षी मलिक (Wrestler) 

साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को हुआ था और वह एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, उन्होंने 58 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता, ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। वह साथी महिला पहलवानों विनेश फोगट, बबीता कुमारी और गीता फोगट के साथ जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम का हिस्सा हैं।

साक्षी मलिक ने इससे पहले ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और दोहा में 2015 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

अब उसने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में 62 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत।वह शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीतने का प्रदर्शन करने में सफल रहीं, उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आत्मविश्वास गिरा हुआ था, मेरे कोचों ने मुझे कहा कि मैं सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों में सबसे फिट थी और मेरे अंदर ताकत भी है. ’’ 

साक्षी मलिक ने भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है और भारत के निवासियो की तरफ से साक्षी मलिक का दिल से शुक्रिया और फोगमैक की टीम को साक्षी मलिक जैसा एथलीट पर गर्व है और हम में खुशी है हम इस देश का हिसा है।

स्वर्ण पदक विजेता दीपक पुनिया (Wrestler) 

दीपक पुनिया एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान और भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) हैं, जिन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और अब उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल में स्वर्ण पदक जीता। उनका जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। वह अपने भार वर्ग में मौजूदा राष्ट्रमंडल चैंपियन हैं।

दीपक पुनिया ने भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है और भारत के निवासियो की तरफ से दीपक पुनिया का दिल से शुक्रिया और फोगमैक की टीम को दीपक पुनिया जैसा एथलीट पर गर्व है और हम में खुशी है हम इस देश का हिसा है।

मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को भारत को मैडल दिलाने वाले खिलाड़ियों के बारे में पूरी जानकारी दी और मैं आशा करता हूँ आप लोगों को भारत को मैडल दिलाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 2022 के बारे में समझ आ गया होगा |

गोल्ड मैडलिस्ट लक्ष्य सेन

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने गोल्ड जीत कर भारत को मेडल दिलाया | उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मैच में मलेशिया के जी योंग एनजी (Tze Yong Ng) को हरा दिया | लक्ष्य सेन ने जी योंग के खिलाफ 19-21, 21-9, 21-16 से जीत दर्ज की |
लक्ष्य सेन और जी योंग के बीच यह फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा | शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते रहे | लेकिन आखिरी में यहां लक्ष्य पिछड़ गए|

नोट : मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में शेयर करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा | मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है | जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकू |

 हमारी टीम की हमेशा से यही कोशिश रही है की हम हमेशा अपने पाठकों की हर तरफ से मदद करे, यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी या doubt है तो आप हमसे बेझिजक पूछ सकते हैं | हम जरुर उन परेशानियों एयर Doubts का हल निकलने की कोशिश करेंगे | 

Leave a Comment