डिजिलॉकर का उपयोग कैसे करें | Use DigiLocker and benefits

डिजिटल इंडिया शुरुआत के तहत, भारत सरकार ने डिजीलॉकर की शुरुआत की थी, जो की हमारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने का एक आसान तरीका प्रदान करता है। यह एक वर्चुअल लॉकर है जिसमे अपने ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, शिक्षा प्रमाण पत्र, वाहन पंजीकरण, आधार कार्ड और अन्य सभी सरकारी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में रखा जाता हैं।

डिजिलॉकर क्या है?

डिजिलॉकर एक डिजिटल संग्रहालय है जिसे भारत सरकार सरकारी डॉक्यूमेंट वर्तुअली रखने के लिए प्रदान करती है। यह एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म है जिसमें नागरिक अपने आधारित दस्तावेजों को सुरक्षित ऑनलाइन रख सकते हैं। यह आधिकारिक डिजिटल डॉक्यूमेंट रिपॉजिट्री होता है जो हमे अपने पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी का RC, उप निवेश, बीमा पॉलिसी आदि जैसे दस्तावेजों को एक ही स्थान पर डिजिटल रूप में इकट्ठा करने की सुविधा प्रदान करता है।

डिजीलॉकर का उपयोग कौन कर सकता है?

डिजिटल लॉकर का उपयोग करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। प्रत्येक आधार कार्ड धारक को डिजीलॉकर खाता खोलने का अधिकार है।

डिजिलॉकर का उपयोग कैसे करें?

डिजिलॉकर का उपयोग करना बहुत ही आसान है। नीचे हमने बताया है कि डिजिलॉकर में हम अपने डॉक्यूमेंट कैसे रख सकते है:-

  1. साइन अप: डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना खाता बना सकते हैं। वहा पर अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड संख्या दर्ज करके खाता बना सकते हैं।
  2. अपने दस्तावेज़ अपलोड करें: खाता बनाने के बाद, अपने दस्तावेजों को स्कैन करके या फोटोग्राफ करके अपने डिजिलॉकर खाते में अपलोड कर सकते हैं।
  3. सत्यापन: आपके अपलोड किए गए दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए आपको आधार कार्ड के संख्या और ओटीपी (OTP) की आवश्यकता होगी।
  4. डाउनलोड या शेयर: एक बार जब आपके दस्तावेज़ सत्यापित हो जाते हैं, तो आप उन्हें किसी भी समय आसानी से डाउनलोड या उन्हें शेयर कर सकते हैं।

डिजीलॉकर का उपयोग करके आप क्या कर सकते हैं?

  1. सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए आवेदन करते समय अपने डॉक्यूमेंट जमा करें।
  2. ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसी डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी दिखाएं।
  3. पते का प्रमाण और जन्म तिथि प्रमाण जैसे डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें।
  4. भविष्य में उपयोग के लिए स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट को स्टोर करें।

डिजीलॉकर के लाभ

  1. सुविधा: डिजीलॉकर आपके दस्तावेजों को कभी भी, कहीं से भी एक्सेस करने की सुविधा देता है। इससे अब किसी भी डॉक्यूमेंट को कही साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
  2. सुरक्षा: क्योंकि डिजीलॉकर एक सरकारी ऐप है इसलिए ये उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करता है। सभी दस्तावेज़ एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहीत होते हैं और आधार कार्ड प्रमाणीकरण के माध्यम से सुरक्षित रहते हैं।
  3. कागज रहित प्रणाली: डिजीलॉकर को अपनाकर, कागज के दस्तावेजों के उपयोग को कम कर सकते हैं और पर्यावरण को बचाने में योगदान दे सकते हैं।
  4. समय की बचत: अब आपको खोए हुए दस्तावेजों के डुप्लीकेट के लिए आवेदन करने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। आप उन्हें कुछ ही क्लिक में डिजीलॉकर से दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
  5. दस्तावेजों को साझा करना आसान: डिजीलॉकर के माध्यम से सरकारी एजेंसियों और सेवा प्रदान करने वालो के साथ सुरक्षित रूप से अपने दस्तावेज साझा कर सकते हैं।

डिजीलॉकर पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर या डिजीलॉकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करके अपना खाता बना सकते हैं। खाता बनाने के लिए आपको अपने आधार नंबर और OTP की आवश्यकता होगी।

डिजीलॉकर में दस्तावेज कैसे अपलोड करें?

सरकारी विभाग और एजेंसियां आपके डिजीलॉकर खाते में सीधे आपके डिजिटल दस्तावेज जारी कर सकती हैं। आप स्कैन किए गए दस्तावेजों को भी अपलोड कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सरकारी एजेंसियों द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं होगी।

Leave a Comment