व्हाट्सएप चैनल क्या हैं? और इसे कैसे बनाये

व्हाट्सएप चैनल (क्या है, कैसे बनाए, क्यों आया, जुड़े कैसे, लिंक कैसे शेयर करें, जानकारी कैसे बदलें, चैनल डिलीट कैसे करें)

व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर भारत और 150 से अधिक देशों में व्हाट्सएप चैनल नामक अपना नया फीचर शुरू कर दिया है। इंस्टाग्राम पर ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर की तरह, मेटा का व्हाट्सएप अब यूजर्स को एक-तरफ़ा चैनलों के माध्यम से अपने कनेक्शन से जुड़ने में सक्षम बनाता है, जिससे यूजर्स के बड़े समूहों को संदेश भेजने की सुविधा मिलती है।व्हाट्सएप ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि चैनल नियमित चैट से स्वतंत्र रूप से संचालित होते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि जो लोग फॉलो करना चुनते हैं उनकी पहचान अन्य फॉलोवर्स के लिए गोपनीय रहती है। चैनल एक यूनिडायरेक्शनल प्रसारण उपकरण के रूप में काम करते हैं, जो एडमिन और फॉलोवर्स दोनों की गोपनीयता की रक्षा करते हुए एडमिन को टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल साझा करने की अनुमति देते हैं।

व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं?

  • व्हाट्सएप अपडेट करें
  • व्हाट्सएप चैनल बनाने के लिए जरूरी है कि अपनी ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट हो।

iPhone तथा Android Smartphone यूजर्स को व्हाट्सएप अपडेट करनी होगी। इसके लिए आगे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें

Android यूजर व्हाट्सएप अपडेट ऐसे करें:-

  • एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर अपने मोबाइल में Play Store ओपन करें।
  • यहां ‘सर्च’ बार में जाएं वाव्हाट्सएप पर टाइप कर ओके बटन दबाएं।
  • व्हाट्सएप Messenger खुलकर सामने आ जाएगा जिसके अपडेट का बटन दिया होगा, इसे दबाएं।

बटन पर टैप करते ही ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न फोन में डाउनलोड होने लगेगा तथा थोड़ी देर में इंस्टाल हो जाएगा।

iPhone यूजर व्हाट्सएप अपडेट ऐसे करें :

  • फोन में मौजूद App Store पर जाएं।
  • ऐप स्टोर में दी गई ‘सर्च’ बार में व्हाट्सएप पर टाइप करें।
  • यहां व्हाट्सएप Messenger खुलकर आएगा जिसमें अपडेट का बटन दिखेगा, इसपर टैप करें।
  • अपडेट बटन दबाते ही व्हाट्सएप का सबसे नया वर्ज़न आपको फोन में इंस्टाल हो जाएगा।

अब आ जाते हैं व्हाट्सएप पर कैसे बनाए व्हाट्सएप चैनल 

  1. व्हाट्सएप के नए वर्ज़न का ले आउट आपको पहले से काफी अलग दिखेगा। यहां Status टैब हटा दी गई है तथा उसकी जगह अपडेट s टैब आ गई है। इसी ‘अपडेट्स टैब’ पर क्लिक करें।
  2. अपडेट टैब में सबसे पहले Status मेन्यू दिया गया होगा तथा उसे नीचे अंत तक स्क्रॉल करने के बाद लॉस्ट में चैनल का ऑप्शन मिलेगा। यहां ‘चैनल्स’ के साथ ही ‘+’ का चिन्ह होगा। इसपर क्लिक करें।
  3. यहां + आइकन पर टैप करने के बाद Find चैनल और Create चैनल के विकल्प सामने आएंगे। अपना व्हाट्सएप चैनल बनाने के लिए ‘क्रिएट चैनल’ पर क्लिक करें।
  4. क्रिएट चैनल पर टैप करने के बाद व्हाट्सएप चैनल के नियम व शर्तें सामने आएगी, इन्हें पढ़कर नीचे दिए गए ‘Agree and Continue’ के बटन पर टैप कर दें।
  5. अब आपके व्हाट्सएप चैनल की डिटेल्स मांगी जाएगी। यहां आपको अपने चैनल का नाम व चैनल के लिए प्रोफाइल फोटो डालने के साथ ही चैनल डिस्क्रिप्शन डालना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद पर ‘Create चैनल’ टैप करें।
  6. *व्हाट्सएप चैनल Description को बाद में भी डाला या बदला जा सकता है। इस स्टेप को पूरा करते ही आपका अपना व्हाट्सएप चैनल बनकर तैयार हो जाएगा। इस चैनल का लिंक दूसरों को भेजकर आप लोगों को अपने चैनल से जोड़ सकते हैं।

फोटो में देखें व्हाट्सएप चैनल बनाने के स्टेप्स:

Whatsapp channel creating image
Whatsapp channel creating image
Whatsapp channel creating image
Whatsapp channel creating image
Whatsapp channel creating image

व्हाट्सएप चैनल लिंक कैसे शेयर करें?

  1. व्हाट्सएप चैनल बनाए जाने के बाद सबसे उपर ‘चैनल नेम’ के साथ ही ‘चैनल लिंक’ का ऑप्शन भी दिया गया होगा। इसपर टैप करें।
  2. यहां आपको अपना व्हाट्सएप चैनल Link दिख जाएगा, इसपर टच करे लिंक कॉपी करें।
  3. अब जिस भी जगह पर या व्यक्ति के पास आपको अपना व्हाट्सएप चैनल लिंक पहुंचाना है। वहां जाकर इस लिंक को पेस्ट कर दें।
  4. कॉपी पेस्ट के अलावा व्हाट्सएप चैनल लिंक शेयर करने के शार्टकट तरीके भी दिए गए हैं, ये तरीके हैं..
    • Send link via व्हाट्सएप
    • Share to my status
    • Copy link
    • Share link

व्हाट्सएप चैनल जानकारी कैसे बदलें?

  1. व्हाट्सएप चैनल बनाने के बाद अब आपको इसकी प्रोफाइल पिक्चर या फिर डिस्क्रिप्शन में बदलाव करना है तो सबसे पहले अपना चैनल ओपन करें।
  2. व्हाट्सएप चैनल में सबसे उपरी दाईं ओर ‘तीन डॉट’ दिखेंगे, इसपर टैप करें।
  3. इन थ्री डॉट्स पर टच करते ही चैनल info का ऑप्शन दिखेगा, इसे ओपन करें।
  4. यहां चैनल की फोटो बदलने तथा चैनल के बारे में छोटा ब्यौरा लिखने का भी विकल्प मिलेगा, अपनी जरूरत अनुसार इसे बदल सकते हैं।
  5. डिटेल्स चेंज करने के साथ ही चैनल फॉरवर्ड या शेयर करने के साथ ही व्हाट्सएप चैनल से कितने फॉलोवर्स जुड़ चुके हैं। यह भी देखा जा सकता है।

व्हाट्सएप चैनल डिलीट कैसे करें?

  1. व्हाट्सएप चैनल डिलीट करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ओपन करें।
  2. ऐप में जाकर अपने उस चैनल को खोलें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  3. चैनल ओपन करते ही ऐप में सबसे उपरी दाईं तरफ ‘थ्री डॉट्स’ दिखाई देंगे। इस पर क्लिक करें।
  4. यहां channel info और Share के विकल्प सामने आएंगे। आप ‘चैनल इंफो’ पर टैप करें।
  5. अब आपके चैनल की प्रोफाइल फोटो, ​डिस्क्रिप्शन तथा फॉलोवर लिस्ट सामने आ जाएगी। आप इन्हें स्क्रॉल करते हुए सबसे नीचे आ जाएंं।
  6. लॉस्ट में आपको Delete चैनल का ऑप्शन दिखेगा जो रेड कलर में ​छपा होगा।
  7. यहां डिलीट चैनल के बटन पर टैप करते ही आपका व्हाट्सएप चैनल Delete हो जाएगा।

व्हाट्सएप चैनल से कैसे जुड़ें?

  1. व्हाट्सएप के नए अपडेट वर्ज़न में दी गई अपडेट  टैब पर क्लिक करें।
  2. स्क्रीन स्क्रॉल डाउन करके चैनलs के विकल्प पर जाएं।
  3. नीचे Find चैनल का ऑप्शन दिखेगा, इसपर टैप करें।
  4. यहां फेमस व्हाट्सएप चैनलs की लिस्ट आएगी, अपनी पंसद के चैनल को चुन लें। लिस्ट में निम्नलिखित कैटेगरी शामिल होंगी:
    • All
    • Most
    • Active
    • Popular
    • New
  5. लिस्ट के अलावा वहां मौजूद ‘सर्च’ बार में भी अपने चैनल का नाम लिखकर उसे ढूंढा और ज्वाइन किया जा सकता है।

FAQs

व्हाट्सएप चैनल कैसे बना सकते हैं?

व्हाट्सएप चैनल बनाने के लिए व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ऐप के अपडेटेड वर्जन का उपयोग कर रहे हैं। व्हाट्सएप चैनल ऐप पर चैट के बगल में ‘अपडेट’ कॉलम में उपलब्ध हैं। प्राप्तइसके बाद यूजर्स को (+) साइन पर क्लिक करना होगा और फिर ‘न्यू चैनल’ पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद जानकारी भरकर व्हाट्सएप चैनल बना सकते है। 

व्हाट्सएप चैनल क्या हैं?

व्हाट्सएप चैनल यूजर्स को उनकी रुचि के आधार पर व्यक्तियों और संगठनों को फॉलो करने और फॉलोवेड किए जा रहे लोगों से अपडेट के निजी स्वागत की सुविधा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

व्हाट्सएप चैनल पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किसके हैं?

प्रधानमंत्री मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाते हैं। 91 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ एक्स पर भारतीय। इस बीच, फेसबुक पर पीएम मोदी के 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 78 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। व्हाट्सएप द्वारा चैनल फीचर पेश करने के कुछ दिनों बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को व्हाट्सएप चैनल से जुड़ गए।

Leave a Comment